छत्तीसगढ़

दीपावली पर्व हेतु अस्थायी पटाका लाइसेंस के लिए 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

दीपावली पर्व हेतु अस्थायी पटाका लाइसेंस के लिए 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 10 सितंबर 2026। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला-कबीरधाम द्वारा वर्ष 2026 के दीपावली पर्व के अवसर पर जिले में अस्थायी पटाका दुकानों की स्थापना और अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) जारी करने के लिए समयावधि एवं दिशा-निर्देश निर्धारित कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग की अधिसूचना के अंतर्गत विस्फोटक नियम, 2008 का पालन करने की शर्त पर वर्ष 2026 के दीपावली पर्व के लिए कबीरधाम जिले में 01 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक की अवधि के लिए अस्थायी पटाका दुकानें लगाए जाने का समय निर्धारित किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज दीपावली पर्व के दौरान अस्थायी पटाका दुकान लगाने के इच्छुक आवेदक लोक सेवा केंद्रों अथवा अन्य माध्यमों से 10 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button