12 की उम्र में लिखे फिल्मों के लिए गाने, 45 की उम्र में 17 की लड़की से शादी, पढ़ें ‘आवाज के जादूगर’ के दिलचस्प किस्से

नई दिल्ली:
असम की मिट्टी से निकली एक ऐसी आवाज, जिसने न सिर्फ देश बल्कि दुनिया के संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह बनाई. आवाज में मिठास थी, गीतों में समाज की चिंता थी और अंदाज में अपनी मिट्टी से जुड़ाव. यह आवाज थी महान गायक, संगीतकार, फिल्मकार और और भूपेन हजारिका की. उन्हें प्यार से ‘सुधाकंठ’ यानी अमृत जैसी आवाज वाला कलाकार कहा जाता था. भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के तिनसुकिया में हुआ था. संगीत से उनका रिश्ता बचपन में ही जुड़ गया था. उनकी मां शांतिप्रिया ने उन्हें पारंपरिक असमिया संगीत से परिचित कराया. यही संगीत आगे चलकर उनकी पहचान बना और उनकी आवाज में असम की संस्कृति, मिट्टी और आम लोगों की जिंदगी की झलक दिखाई देने लगी.
भूपेन ने 12 साल की उम्र में दो फिल्मों के गाने लिखे थे. उन्होंने 1 हजार गाने और 15 किताबें भी लिखीं. उन्हें आवाज का जादूगर कहा जाता है. उन्होंने रुदाली, साज, मिल गई मंजिल, मुझे, दरमियां, गजगामिनी जैसी सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया.उन्होंने शुरुआती पढ़ाई गुवाहाटी में की और बाद में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की.इसके बाद उन्हें अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका मिला. विदेश में रहने के बावजूद उनकी जड़ें अपनी मिट्टी से कभी नहीं टूटीं. उनकी रचनाओं में बार-बार आम आदमी, सामाजिक बराबरी और इंसानियत जैसे मुद्दे सामने आते रहे.
भूपेन हजारिका की आवाज की गहराई और प्रभाव ने उन्हें अलग पहचान दी. ‘सुधाकंठ’ की उपाधि उन्हें असम के प्रसिद्ध कवि आनंद चंद्र बरुआ से मिली थी. यह नाम उनकी आवाज पर बिल्कुल सटीक बैठता था. उनके गीतों में सिर्फ सुर और संगीत नहीं था, बल्कि समाज की आवाज भी सुनाई देती थी.उनका संगीत गरीब, मजदूर, वंचित और आम इंसान की जिंदगी से जुड़ा था. यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रही. वह अपने गीतों के जरिए लोगों को सोचने और सवाल करने के लिए भी प्रेरित करते थे.
उनके लिए संगीत सिर्फ कमाई का जरिया नहीं था. वह अपनी कला को समाज के प्रति जिम्मेदारी मानते थे. इसी वजह से बिना अनुमति उनके गीतों को रीमिक्स किए जाने पर भी वह नाराज होते थे. उनका मानना था कि उनके गीतों में जो सामाजिक संदेश है, उसे बदलने या कमजोर करने का अधिकार किसी को नहीं है.भूपेन हजारिका ने अपने जीवन में करीब एक हजार गीत गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. ‘रुदाली’ जैसी फिल्मों के संगीत ने उन्हें हिंदी सिनेमा में भी खास पहचान दिलाई. उन्हें पद्म भूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और बाद में मरणोपरांत भारत रत्न जैसे बड़े सम्मानों से नवाजा गया
इतनी बड़ी पहचान मिलने के बावजूद भूपेन हजारिका को दिखावे से ज्यादा सादगी पसंद थी. उन्हें भुना हुआ मक्का, लाल लौकी जैसे साधारण असमिया व्यंजन पसंद थे. यही छोटी-छोटी चीजें उन्हें अपनी मिट्टी और अपने लोगों से जोड़े रखती थीं,लेकिन उनकी जिंदगी का आखिरी दौर आसान नहीं था. गंभीर बीमारी के दौरान इलाज के लिए उन्हें आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ा. एक समय अस्पताल में इलाज के लिए तत्काल ढाई लाख रुपये जमा करने की जरूरत पड़ी, लेकिन उस वक्त पैसे की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया था. आखिरकार उधार लेकर इलाज का खर्च जुटाया गया.भूपेन हजारिका 2011 में इस दुनिया से चले गए, लेकिन उनकी आवाज आज भी जिंदा है.
भुपेन की लव स्टोरी
भुपेन ने मशहूर एक्ट्रेस कल्पना लाजमी से शादी की थी. उस समय भूपेन 45 साल और कल्पना 17 साल की थी. दोनों 40 साल तक रिलेशनशिप में रहे. कल्पना का 2017 में निधन हो गया था वे लंबे समय से किडनी कैंसर से पीड़ित थी.


