खास खबरछत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने गडकरी से रखीं रायपुर की सड़क परियोजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें

रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की महत्वपूर्ण चर्चा

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका परीक्षण कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों और लंबित कार्यों की ओर भी केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने रायपुर-दुर्ग-भिलाई मार्ग पर बढ़ते औद्योगिक एवं व्यावसायिक यातायात को देखते हुए प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए ग्रेड सेपरेटर, फ्लाईओवर एवं सर्विस रोड के निर्माण तथा रायपुर-सिमगा-बिलासपुर मार्ग को बेहतर औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी प्रदान करने की आवश्यकता पर चर्चा की।

 

साथ ही प्रस्तावित नागपुर-गोंदिया समृद्धि एक्सप्रेसवे को गोंदिया (बिरसी एयरपोर्ट) से डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा, मुंगेली होते हुए बिलासपुर एवं रायपुर तक 6-लेन के रूप में विस्तारित करने पर भी चर्चा की।

 

सांसद अग्रवाल ने रायपुर के उरला-सिलतरा सहित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजमार्गों से सीधे और सुगम रूप से जोड़ने के लिए डेडिकेटेड इंडस्ट्रियल एक्सेस रोड, इंटरचेंज एवं फीडर रोड विकसित करने तथा रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर से औद्योगिक क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का भी निवेदन किया।

 

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के सुदृढ़ होने से भारी वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश कम होगा, परिवहन समय एवं लॉजिस्टिक लागत घटेगी और रायपुर सहित पूरे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इन जनहितकारी एवं दूरदर्शी प्रस्तावों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सभी विषयों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं सकारात्मक दिशा-निर्देश जारी करने का पूर्ण आश्वासन दिया।

 

सांसद अग्रवाल की इस प्रभावी पहल से रायपुर संसदीय क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सड़क ढांचे के विस्तार और आर्थिक समृद्धि की नई लहर देखने को मिलेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button