देश दुनिया

अगस्त की बारिश में लगाएं ये 5 फूल वाले पौधे, कुछ ही दिनों में रंग-बिरंगे फूलों से भर जाएगी बालकनी

बारिश के मौसम में सिर्फ खाना-पीना ही नहीं, बल्कि गार्डनिंग करना भी लोगों को खूब पसंद आता है. दरअसल, मॉनसून घर में पेड़-पौधे उगाने के लिए सबसे बढ़िया मौसम माना जाता है. बरसात में पौधे बिना मेहनत बहुत ही आसानी से उग जाते हैं. बरसात आते ही जैसे पेड़-पौधों में नई जान आ जाती है. चारों तरफ हरियाली देखकर अगर आपका भी मन अपनी बालकनी या गार्डन को फूलों से सजाने का कर रहा है, तो अगस्त का महीना इसके लिए काफी अच्छा हो सकता है.

इस मौसम में मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधों को शुरुआती ग्रोथ के लिए बिल्कुल अच्छा माहौल मिलता है. ऐसे में कुछ फूलों वाले पौधे लगाकर आप अपने घर के छोटे से कोने को भी रंग-बिरंगा बना सकते हैं. हालांकि, मॉनसून में पौधे लगाने का मतलब ये नहीं कि उन्हें लगातार पानी मिलता रहे. बारिश के दौरान सबसे जरूरी है कि गमले में पानी जमा न हो, वरना जड़ें सड़ सकती हैं. अगर सही गमला, मिट्टी और रोशनी का ध्यान रखा जाए, तो ये पौधे आपकी बालकनी या गार्डन की रौनक बढ़ा सकते हैं. आज हम आपको ऐसे फूलों के पौधों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप आसानी से गमले में उगाकर अपने घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं.

1. गुलदाउदी: गुलदाउदी को भले ही सर्दियों के फूलों के लिए जाना जाता हो, लेकिन मॉनसून में इसकी ग्रोथ शुरू करने का अच्छा मौका मिलता है. गुलदाउदी का पौधा अगर इस समय लगाया जाता है, तो वो धीरे-धीरे मजबूत होता है और ठंड आते-आते फूलों के लिए तैयार हो सकता है.

गुलदाउदी को बहुत ज्यादा गीली मिट्टी में न रखें. गमले में पानी निकलने की व्यवस्था होनी चाहिए. पौधे को घना बनाने के लिए समय-समय पर इसकी ऊपरी टिप की हल्की कटिंग भी कर सकते हैं. इसके साथ ही सूखी पत्तियां हटाते रहें और बारिश के दौरान फंगस के लक्षणों पर नजर रखें.

2. गुड़हल: लाल, पीले, गुलाबी और कई दूसरे रंगों में मिलने वाला गुड़हल घर की खूबसूरती को बढ़ा देता है. बारिश के मौसम में इसकी नई शाखाओं की ग्रोथ अच्छी हो सकती है, इसलिए इस समय कटिंग या छोटा पौधा लगाने का ऑप्शन रखा जा सकता है.गुड़हल के लिए ऐसी मिट्टी चुननी चाहिए, जिसमें पानी जमा ना हो. मिट्टी में रेत और अच्छी तरह तैयार ऑर्गेनिक खाद मिलाने से ये ज्यादा भुरभुरी हो सकती है. बारिश बहुत तेज हो तो गमले को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को रोशनी मिलती रहे, लेकिन पानी लगातार जमा न हो.

गुड़हल का पौधा बरसात में बहुत अच्छे से फूल देता है. (Photo: AI Generated)

3. गेंदा: अगर आप कम समय में गार्डन को रंग-बिरंगा देखना चाहते हैं, तो गेंदा एक अच्छा ऑप्शन है. बारिश में मिट्टी की नमी पौधे की शुरुआती ग्रोथ में मदद कर सकती है. अच्छी रोशनी मिलने पर पौधा तेजी से बढ़ता है और आगे चलकर फूल भी देता है. गेंदे को ऐसी जगह लगाएं जहां बारिश के बाद धूप या पर्याप्त रोशनी मिल सके. गमले में पानी जमा होने से बचाएं. अगर पौधे की सूखी पत्तियां या फूल दिखाई दें, तो उन्हें समय-समय पर हटा देना अच्छा रहता है.

4. बोगनवेलिया: अगर आपके पास बालकनी, छत या गार्डन में थोड़ी ज्यादा जगह है, तो बोगनवेलिया लगाया जा सकता है. इसकी रंग-बिरंगी पत्तियां पूरी बालकनी को बहुत खूबसूरत बना देती हैं.  में इसे लगाते समय एक बात का खास ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो. 

दरअसल, बोगनवेलिया को ज्यादा गीली मिट्टी पसंद नहीं होती. इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए धूप जरूरी है. बारिश रुकने के बाद पौधे को खुली रोशनी मिलने दें और जरूरत के अनुसार शाखाओं की छंटाई करते रहें.

5. सदाबहार: अगर आप ऐसा फूलों वाला पौधा चाहते हैं जिसकी देखभाल बहुत ज्यादा न करनी पड़े, तो सदाबहार यानी विंका आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये पौधा गर्म और नम मौसम में अच्छी तरह बढ़ सकता है और सही देखभाल मिलने पर लंबे समय तक फूल देता है.इसे ऐसे गमले में लगाएं जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद होना जरूरी है. बारिश के दिनों में अलग से पानी देने की जरूरत अक्सर कम पड़ती है. बस ये जरूर देखें कि मिट्टी हर समय पानी में डूबी न रहे. पौधे की सूखी और कमजोर शाखाएं हटाते रहने से ये ज्यादा साफ और घना दिख सकता है.मॉनसून में पौधे लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
बारिश के मौसम में पौधों को पानी की कमी से ज्यादा पानी जमा होने का खतरा रहता है. इसलिए पौधे हमेशा ऐसे गमले में लगाएं, जिसमें  ड्रेनेज होल जरूर हो. मिट्टी को बहुत ज्यादा भारी न रखें और बारिश लगातार हो रही हो तो गमलों को ऐसी जगह रखें जहां जरूरत के मुताबिक रोशनी और हवा मिल सके.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button