छत्तीसगढ़

कोटा क्षेत्र नवागांव राशन दुकान में बड़ा घोटाला 6 माह से नहीं मिला राशन, जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन ने की कलेक्टर से शिकायत ।

कोटा क्षेत्र नवागांव राशन दुकान में बड़ा घोटाला 6 माह से नहीं मिला राशन, जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन ने की कलेक्टर से शिकायत ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नवागांव (सलका) की सहकारी राशन दुकान में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। जनपद सदस्य धर्मेन्द्र देवांगन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि दुकान संचालक द्वारा पिछले 6 माह से उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं दिया जा रहा।

जनपद सदस्य कोटा धर्मेंद्र देवांगन
ने शिकायत में स्पष्ट कहा गया है कि जुलाई माह में केवल 20% राशन का ही वितरण किया गया। शेष 80% का गबन कर लिया गया। पिछले 6 माह में भी सिर्फ 50% राशन दिया गया है।

जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन ने मांग की है कि 6 माह का लेखा-जोखा जांच कर गबन का राशन उपभोक्ताओं को वापस दिलवाया जाए और संचालक के विरुद्ध FIR दर्ज की जाए।

मुख्य आरोप, जनपद सदस्य कोटा धर्मेंद्र देवांगन

  1. 6 माह से राशन नहीं : नवागांव (स.) के सहकारी विपणन संस्था के उपकेन्द्र में उपभोक्ताओं को पात्रतानुसार राशन नहीं दिया जा रहा
  2. जुलाई में सिर्फ 20% वितरण : 80% राशन नहीं दिया गया
  3. पिछले 6 माह में सिर्फ 50% : शेष 50% राशन का गबन कर लिया गया
  4. गरीबों के हक पर डाका : इसे गंभीर एवं दण्डनीय अपराध बताया गया

जनपद सदस्य कोटा धर्मेंद्र देवांगन की 5 मांगे

  1. लेखा-जोखा जांच : विगत 6 माह का पूरा राशन का लेखा-जोखा जांच कर रिकवरी हो
  2. राशन वापस दिलवाया जाए : गबन किया गया राशन उपभोक्ताओं को तुरंत मिले
  3. बकाया राशन वितरित हो : जुलाई का 80% + 6 माह का शेष 50% तुरंत दिया जाए
  4. FIR दर्ज हो : राशन दुकान संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई + FIR
  5. भविष्य में रोकथाम : जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया जाए

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button