PGBT कॉलेज में आयोजित हुआ “जागरूक नारी” जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं कानूनी अधिकारों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, कार्यक्रम प्रभावी मंच संचालन डॉ. गीता जायसवाल, श्री उमा शंकर पाण्डेय ने किया।

PGBT कॉलेज में आयोजित हुआ “जागरूक नारी” जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं कानूनी अधिकारों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, कार्यक्रम प्रभावी मंच संचालन डॉ. गीता जायसवाल, श्री उमा शंकर पाण्डेय ने किया।
बिलासपुर। आर्यन फ़िल्म द्वारा बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) एवं बिलासपुर डीआईजी एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में PGBT कॉलेज, बिलासपुर में “जागरूक नारी” जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कृषिकेला करकेटा, डॉ. कविता पुजारा, टीआई श्रीमती राजश्री दामू तथा यातायात विभाग के पूर्व एसआई श्री उमा शंकर पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती मनीषा वर्मा ने की।
कार्यक्रम के दौरान महिला चिकित्सकों डॉ. कृषिकेला करकेटा एवं डॉ. कविता पुजारा ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं टीआई श्रीमती राजश्री दामू ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन डॉ. गीता जायसवाल एवं श्री उमा शंकर पाण्डेय ने किया।
इस आयोजन में रैपिडो, बंशीवाला होटल, एरिना एनीमेशन तथा ट्रेसल हर्बल प्राइवेट लिमिटेड, आशीर्वाद आईज हॉस्पिटल, जीवधार्णी फाउंडेशन ने सहयोगी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए समाज में महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जागरूकता के ऐसे अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।


