ग्राम जैतपुरी में भीषण आग। खेत में लगी आग पहुंची घर तक

ग्राम जैतपुरी में भीषण आग। खेत में लगी आग पहुंची घर तक
घर में रखे लाखों का टेंट हाउस का सामान जलकर हुई खाक
समय पर नहीं पहुंची दमकल वाहन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मिनटों धू धू कर जलने लगा
ग्रामीण की सुझ – बुझ से घंटों बाद
आग पर पाई काबू
जिले की 112 कि पुलिस टीम तुरंत पहुंची लोगों से ली जानकारी
सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
देव यादव सबका संदेश न्यूज बेमेतरा
बेमेतरा/बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के संबलपुर के निकट ग्राम जैतपुरी में खेतों में खरपतवार जलाने लगाए आग तेज हवा में फैल कर देव यादव का घर में और घर में रखे टेंट हाउस का लाखों रुपए का समान जलकर खाक हो गया । जानकारी की अनुसार ग्राम पंचायत रमपुरा के आश्रित ग्राम जैतपुरी में शुक्रवार को लगभग 12: 30बजे के आस – पास छोटे छोटे बच्चों ने देव यादव को जानकारी दी दादा आपके घर में आग लग गई है। कुछ ही सेकंड में आग इतना तेजी से फैल रही थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था । जिसे ग्राम जैतपुरी के जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मदद से और सरपंच देवेंद्र सिंह वर्मा ने संबलपुर चौंकी को तत्काल सूचना दी व पानी टैंकर लेकर पहुंचे और कोटवार की माध्यम से गांव में मुनियादी किया गया और ग्रामीणों ने अपने घर से छोटे छोटे बाल्टी गुंडी डब्बा ड्रम अन्य साधनों में पानी लेकर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया । और सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।और जानकारी ली ।घर में रखे टेंट हाउस का समान व आर्टिफियल फ्लॉवर ,पर्दा ,सीलिंग ,कुर्सी , आर्टिफिशल गमले ,केबल वायर , लाइट आदि अन्य समान जल कर खाक हो गया। घटना के बाद देव यादव के घर लोगों की भारी भीड़ जुट गई । गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही।



