परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाईट से कर सकते हैं डाउनलोड

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारीख घोषित
01 जून से छत्तीसगढ़ के 10 केंद्रों में शुरू होंगी परीक्षाएं
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाईट से कर सकते हैं डाउनलोड
कवर्धा, 20 मई 2026/ भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तारीख सेना द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिये ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 और 08 जून 2026 से 12 जून 2026 को निर्धारित 05 शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के 10 केन्द्रों में आयोजित की जायगी। प्रत्येक दिन ऑनलाइन परीक्षा 3 से 4 शिफ्ट में आयोजित की जायगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र भारतीय सेना की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे एडमिट कार्ड पर दिए गये सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते है। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।


