छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आयोजित कन्यादान महायज्ञ में शामिल होजर 11 नव विवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद, कहा – शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा समाजहित में किया जा रहा यह सत्कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आयोजित कन्यादान महायज्ञ में शामिल होजर 11 नव विवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद, कहा – शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा समाजहित में किया जा रहा यह सत्कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अग्रसेन भवन, मध्य नगरी चौक, बिलासपुर में शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा आयोजित कन्यादान महायज्ञ के 13वां वर्ष के पावन अवसर पर 11 नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया और मां महामाया से प्रार्थना कि की सभी नवदंपतियों का दांपत्य जीवन प्रेम, सुख, समृद्धि और आपसी विश्वास से परिपूर्ण रहे। इस मौके पर कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस गरिमामयी आयोजन में फाउंडेशन के संस्थापक अनिल टाह एवं प्रयागराज से पधारे पूज्य स्वामी बृजेशानन्द की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा समाजहित में किया जा रहा यह सत्कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है, जो सेवा, संस्कार और सहयोग की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत करता है और सामाजिक सरोकार वाले आयोजन समाज में समरसता और जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button