छत्तीसगढ़

बिलासपुर छत्तीसगढ़ यात्रियों खुशखबरी : बिलासपुर-यलहंका स्पेशल ट्रेन अब होगी नियमित, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयासों को मिली सफलता, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी स्वीकृति l

बिलासपुर छत्तीसगढ़ यात्रियों खुशखबरी : बिलासपुर-यलहंका स्पेशल ट्रेन अब होगी नियमित, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयासों को मिली सफलता, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी स्वीकृति l

बिलासपुर/नई दिल्ली : क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू के विशेष प्रयासों से बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का निर्णय लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तोखन साहू को पत्र लिखकर इस निर्णय की जानकारी साझा की है। चर्चा के दौरान श्री साहू ने इस मार्ग पर यात्रियों के बढ़ते दबाव और नियमित सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया था।
मुख्य विवरण:-गाड़ी संख्या: अब यह ट्रेन 18261/18262 (बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस) के रूप में नियमित रूप से संचालित होगी। इस निर्णय से बिलासपुर और आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत, विशेषकर बेंगलुरु (यलहंका) क्षेत्र तक आवागमन के लिए एक सुलभ और स्थायी विकल्प मिलेगा।
तोखन साहू ने इस त्वरित निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के रेल बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button