छत्तीसगढ़

21 में से 13 मामलों का मौके पर निपटारा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में पेंशन अदालत (प्रथम तिमाही) का आयोजन संपन्न

21 में से 13 मामलों का मौके पर निपटारा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में पेंशन अदालत (प्रथम तिमाही) का आयोजन संपन्न l

दपूमरे, नागपुर मंडल – 17 मार्च 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में प्रथम तिमाही (1st Quarter) की पेंशन अदालत का आयोजन आज दिनांक 17 मार्च 2026 को मंडल सभागार कक्ष में किया गया। यह पेंशन अदालत माननीय अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश चिखले की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस अवसर पर रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश चिखले, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक वैभव वी. दहिवले, मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती श्वेता एच.के. छोरिया तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। वहीं पेंशन भोगी संघ की ओर से अध्यक्ष डी. एन. मूर्ती, महासचिव वासुदेव एवं अन्य शिकायतकर्ता भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पेंशन अदालत के दौरान पेंशनभोगियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कुल 21 लंबित मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जिनमें से 13 मामलों का मौके पर ही संतोषजनक निपटारा किया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। नागपुर मंडल द्वारा इस प्रकार की पेंशन अदालतों का नियमित आयोजन कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की जा रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button