कोनी पुलिस की जनअपील,सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना, डायल 112 पर दें, थाना कोनी, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गोपी वर्मा पिता श्रीलाल वर्मा बदमाश गिरफ्तार l

कोनी पुलिस की जनअपील,सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना, डायल 112 पर दें, थाना कोनी, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गोपी वर्मा पिता श्रीलाल वर्मा बदमाश गिरफ्तार l
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l बिलासपुर कोनी थाना, आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही भेजा गया जेल, अपराध क्रमांक* – 104/2026
धारा – 25,27 आर्म्स एक्ट, गिरफ्तार आरोपी – गोपी वर्मा पिता श्रीलाल वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों में अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है, थाना कोनी पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त् हुई कि बिरकोना मन्दिर चौक मेन रोड में गोपी वर्मा नामक बदमाश अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर दहशत फैला रहा है कि सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ ,गवाह के रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान में जाकर घेराबंदी कर आमजनों को भयभीत करने वाले बदमाश गोपी वर्मा पिता श्रीलाल वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी जलसों थाना कोनी बिलासपुर को पकड़ा गया जिससे गवाहों के समक्ष एक लोहे का धारदार चाकू को बरामद किया गया, आरोपी द्वारा प्राप्त नोटिस के जवाब में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताने पर चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोनी में अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया कोनी पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी, सूझबूझ एवं कड़ी मेहनत से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया।
कोनी पुलिस की जनअपील,सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।



