नवरात्रि मेले के अवसर पर दुर्ग–नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन में ठहराव की सुविधा ।

नवरात्रि मेले के अवसर पर दुर्ग–नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन में ठहराव की सुविधा ।
बिलासपुर l रेलवे प्रशासन द्वारा नवरात्रि मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का 05 मिनट का अस्थायी ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मण्डल के मैहर स्टेशन में दिनाँक 18 से 29 मार्च 2026 तक के लिए दिया जा रहा है । विवरण इस प्रकार है :- दिनांक 18 से 28 मार्च 2026 तक दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी मैहर स्टेशन 05.35 बजे पहुंचेगी तथा 05.40 बजे रवाना होगी | दिनांक 20 से 29 मार्च 2026 तक नौतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस मैहर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी मैहर स्टेशन 01.55 बजे पहुंचेगी तथा 02.00 बजे रवाना होगी |




