Festival

इस ईद महक उठेगा घर! बिना तंदूर के ऐसे बनाएं होटल जैसा लाजवाब शीरमाल रोटी, बनाना है आसान

आपने कई तरह की रोटियां खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी शीरमाल रोटी खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर शीरमाल रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. शीरमाल एक तरह का नान है जो उत्तर प्रदेश में काफी पॉपुलर है. इसका स्वाद हल्का मीठा होता है. इसे खासतौर पर ईद और रमजान जैसे मौकों पर बनाया जाता है. शीरमाल को लोग चिकन कोरमा और अन्य नॉनवेज डिश के साथ खाना पसंद करते हैं. आज हम इस खबर में आपको शीरमाल बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

शीरमाल रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1 कप मैदा
1/2 कप दूध
1/2 कप देसी घी
1 चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1/4 छोटा चम्मच केसर
नमक स्वादानुसार

शीरमाल रोटी बनता कैसे है?

  1. सबसे पहले एक गहरे बर्तन में मैदा डालें. इसमें देसी घी, चीनी और बेकिंग पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  2. एक छोटी कटोरी में केसर और 1 चम्मच गर्म पानी डालकर घोल तैयार करें. अब इस केसर के घोल को मैदे के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. अब इसमें इलायची पाउडर और चुटकीभर नमक डालें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए नरम आटा गूंथ लें.
  4. आटा गूंथने के बाद उसे कपड़े से ढककर लगभग 20 मिनट के लिए रख दें, ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए.
  5. 20 मिनट बाद आटे की समान आकार की लोइयां बना लें. अब एक लोई लेकर उसे गोल आकार में बेलें. ध्यान रखें कि रोटी थोड़ी मोटी ही रखें.
  6. बेली हुई रोटी पर कांटे या टूथपिक की मदद से जगह-जगह छोटे छेद कर दें. इससे रोटी अच्छी तरह सिकेगी.
  7. अब एक नॉनस्टिक तवा गैस मीडियम कर गर्म करें और उस पर रोटी डालकर सेकें.
  8. जब रोटी एक तरफ से हल्की फूलने लगे तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी सेकें.
  9. इसके बाद रोटी को सीधे आंच पर रखकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें.
  10. तैयार रोटी पर ऊपर से देसी घी लगा दें. इसी तरह बाकी लोइयों से भी शीरमाल रोटी बनाकर तैयार कर लें

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button