छत्तीसगढ़

होली पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजितहोली पूर्व बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही–धारदार हथियार एवं अवैध शराब जप्त

होली पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित
होली पूर्व बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही–धारदार हथियार एवं अवैध शराब जप्त

बिलासपुर l तोरवा पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार पेट्रोलिंग, बदमाशों की निगरानी एवं क्षेत्र में सतत् चेकिंग की जा रही है। पुलिस की यह सख्त एवं सतर्क कार्यवाही स्पष्ट संदेश है कि त्योहारों की आड़ में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी –
1. अभय छिपेल पिता शिव कुमार छिपेल, उम्र 23 वर्ष, साकिन बापू उपनगर थाना तोरवा (गुंडा बदमाश)
2. विजय पासी पिता मुकेश पासी, उम्र 22 वर्ष, साकिन लालखदान तोरवा (आदतन बदमाश)
3. प्रथम चौहान पिता रंजीत चौहान, उम्र 35 वर्ष, साकिन लालखदान मानिकपुर तोरवा (आदतन बदमाश)
4. विकास भारती पिता राजू भारती, उम्र 26 वर्ष, साकिन देवरीखुर्द तोरवा (आदतन बदमाश)
5. अरमान अली पिता शमशाद अली, उम्र 21 वर्ष, sाकिन लालखदान तोरवा (आदतन बदमाश)
6. करण पासी पिता रघुनाथ पासी, उम्र 29 वर्ष, साकिन लालखदान तोरवा (आदतन बदमाश)

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु थाना तोरवा द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।

श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के मार्गदर्शन एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में दिनांक 01.03.2026 को थाना तोरवा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समिति सदस्यों को होली पर्व शांति से मनाने की अपील की गई तथा असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया।

बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही –
• बदमाशों की चेकिंग एवं फरार वारंटियों की पतासाजी के दौरान अभय छिपेल, विजय पासी एवं प्रथम चौहान के कब्जे से धारदार हथियार बरामद होने पर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
• विकास भारती के कब्जे से 52 पाव देशी मदिरा अवैध रूप से बरामद होने पर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
• लंबे समय से फरार चल रहे अरमान अली एवं करण पासी को गिरफ्तार वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

तोरवा पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार पेट्रोलिंग, बदमाशों की निगरानी एवं क्षेत्र में सतत् चेकिंग की जा रही है।
पुलिस की यह सख्त एवं सतर्क कार्यवाही स्पष्ट संदेश है कि त्योहारों की आड़ में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button