देश दुनिया

भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा स्वदेशी 20 टन हैवी ड्रॉप सिस्टम, परीक्षण सफल

भारतीय सेना ने स्वदेशी रूप से बनी ‘एडवांस्ड 28-फीट हैवी ड्रॉप सिस्टम – 20T (टाइप V)’ का सफलतापूर्वक सत्यापन परीक्षण पूरा कर लिया है. ये तकनीक भारतीय सेना को युद्ध के मैदान में उन इलाकों और ऊंचे पहाड़ों पर भारी युद्धक उपकरण तैनात करने की ताकत देगी, जहां पहुंचने के लिए सड़कें नहीं हैं.

राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ‘सेना एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल’ ने इस विशेष प्रणाली का सफल परीक्षण किया. ये परीक्षण इसलिए खास है क्योंकि ये ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत सेना की परिचालन क्षमताओं को युद्ध स्थितियों के करीब ले जाता है.इस सिस्टम को JCBL ग्रुप की डिफेंस कंपनी (ADSL) और  की सरकारी लैब (ADRDE) ने मिलकर बनाया है. ये पूरी तरह से भारतीय तकनीक है. इसे सेना की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है.अक्सर सेना को ऊंचे पहाड़ों और दूरदराज के इलाकों में अचानक हथियारों की जरूरत पड़ती है. ये तकनीक उन संवेदनशील जगहों पर बहुत कम समय में अपनी मौजूदगी दर्ज करा पाएगी. तकनीकी रूप से देखें तो ये प्रणाली 20 टन तक के भारी पेलोड को नियंत्रित तरीके से हवाई मार्ग से सीधे जमीन पर उतारने की क्षमता रखती है.इसमें बीएमपी जैसे बख्तरबंद वाहनों और मैकेनाइज्ड कॉम्बैट प्लेटफॉर्म शामिल हैं. हालिया परीक्षण के दौरान, सेना ने 15 टन वजनी बीएमपी बख्तरबंद कार्मिक वाहक का एयर-ड्रॉप करके अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. 

इस पूरी प्रक्रिया में एक उन्नत 28-फीट प्लेटफॉर्म और दोहरे एक्सट्रैक्टर पैराशूट का इस्तेमाल किया गया, जो भारत में अपनी तरह की पहली क्षमता है. ये दोहरी प्रणाली भारी वजन को खींचने और हवा में स्थिरता बनाए रखने में बेहद कारगर साबित हुई है.

एडवांस्ड 28-फीट हैवी ड्रॉप सिस्टम की खूबियां

इस सिस्टम की सबसे बड़ी खूबी इसकी अनुकूलता है. ये भारतीय सेना के रणनीतिक परिवहन बेड़े, जैसे कि C-17 ग्लोबमास्टर III और C-130J विमानों के साथ पूरी तरह तालमेल बिठाता है. इसका मतलब ये है कि किसी भी इमरजेंसी या संघर्ष के दौरान, सेना अपने सबसे घातक हथियारों को बिना किसी देरी के एक जगह से दूसरी जगह भेज सकती है. 

भारत के नाम नई सफलता

ये सफलता रक्षा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को दिखाती है. ये पूरी दुनिया को संदेश देता है कि भारत अब जटिल सैन्य तकनीक बनाने में पूरी तरह सक्षम है. इस सफल परीक्षण के बाद भारत दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास इतनी भारी मशीनरी को आसमान से उतारने की ताकत हैये नई तकनीक भारतीय सेना के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. विशेष रूप से चीन और पाकिस्तान जैसी चुनौतीपूर्ण सीमाओं पर यह सिस्टम सेना को अपने दुश्मनों के मुकाबले बहुत मजबूत बनाएगा. 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button