छत्तीसगढ़

IPS रामगोपाल गर्ग बने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज किया पद कार्यभार ग्रहण।

IPS रामगोपाल गर्ग बने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज किया पद कार्यभार ग्रहण।

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग आईपीएस ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे 2007 बैच के अधिकारी हैं और रायगढ़, राजनांदगाँव, सरगुजा, दुर्ग जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्य कर चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में राज्य स्तर पर किए गए आईपीएस तबादलों के तहत बिलासपुर रेंज को नया और अनुभवी नेतृत्व मिल गया है। 2007 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग ने शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालते ही बिलासपुर रेंज की पुलिसिंग में नई दिशा और सख्त प्रशासनिक पकड़ की उम्मीद तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button