मुंगेली नगर पालिका में प्रेसीडेंट इन काउंसिल का गठन, विभिन्न विभागों के सभापति नियुक्त!

मुंगेली नगर पालिका में प्रेसीडेंट इन काउंसिल का गठन, विभिन्न विभागों के सभापति नियुक्त!
मुंगेली नगर पालिका परिषद में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रेसीडेंट इन काउंसिल का गठन किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने विभिन्न विभागों के लिए सभापति और सदस्यों की नियुक्ति की है।
नियुक्त सभापति और उनके विभाग:
1. विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग: -जयप्रकाश मिश्रा (सभापति), असलम खान, जितेन्द्र कुमार दावड़ा, विजय बंजारा, निमेश देवांगन, श्रीमती आयशा मकबूल खान (सदस्य)
2. राजस्व तथा बाजार विभाग:- रोशन सोनी (सभापति), श्रीमती छोटी सत्येन्द्र सिंह परिहार, श्रीमती विजयलक्ष्मी अवधेश शुक्ला, श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन, श्रीमती संगीता अन्नू साहू, मोहन मल्लाह (सदस्य)
3. आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग: -आयशा मकबूल खान (सभापति), अरविंद वैष्णव, असलम खान, विनय चोपड़ा, श्रीमती प्रतिमा रवि कोशले, अजय साहू (सदस्य)
4. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग तथा विद्युत विभाग:- सूरज यादव (सभापति), संजय चंदेल, कुलदीप पाटले, रामकिशोर देवांगन, दिलीप सोनी, श्रीमती गौरी श्रवण सोनकर (सदस्य)
5. जल कार्य विभाग: -छोटी सत्येन्द्र सिंह परिहार (सभापति), श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन, श्रीमती विजयलक्ष्मी अवधेश शुक्ला, श्रीमती संगीता अन्नू साहू, मोहन मल्लाह, निमेश देवांगन (सदस्य)
6. खाद्य नागरिक आपूर्ति, पुनर्वास एवं नियोजन विभाग:-कुलदीप पाटले (सभापति), विनय चोपड़ा, सूरज यादव, रोशन सोनी, श्रीमती प्रतिमा रवि कोशले, अजय साहू (सदस्य)
7. शिक्षा विभाग तथा बाल कल्याण विभाग: -गौरी श्रवण सोनकर (सभापति), श्रीमती आयशा मकबूल खान, श्रीमती छोटी सत्येन्द्र सिंह परिहार, श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन, श्रीमती विजयलक्ष्मी अवधेश शुक्ला, श्रीमती संगीता अन्नू साहू (सदस्य)
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने विश्वास जताया है कि प्रेसीडेंट इन काउंसिल के गठन से नगर विकास, नागरिकों की सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन को मजबूती मिलेगी।
