छत्तीसगढ़
बिलासपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई

बिलासपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं सहित जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। तोखन साहू ने धरातल पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।




