नवम्बर माह में सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 17 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई |

नवम्बर माह में सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 17 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई |
छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 17 रेल परिवार के सदस्य माह नवम्बर 2025 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई । इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफैल खान द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी व कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया |
इस दौरान मुख्य कार्यालय अधीक्षक (आईटी) सेवक रजक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड (मेडिकल) व बंदोबस्त से संबन्धित नियमों से अवगत कराया गया | समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, मंडल कल्याण निरीक्षक एवं कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे
मंडल के सेवानिवृत्त हो रहे 17 रेल परिवार के सदस्यों में परिचालन विभाग से 01, इंजीनियरिंग विभाग से 06, विद्युत विभाग से 08, सुरक्षा विभाग से 01 तथा सामान्य प्रशासन विभाग से 01 कर्मचारी शामिल हैं ।
इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी तथा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई |



