25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता आज से। उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे शुभारंभ। एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दिखाएंगे जौहर।

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता आज से। उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे शुभारंभ। एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दिखाएंगे जौहर।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। 14 अक्टूबर 2025/25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 15 अक्टूबर को सवेरे 10 बजे उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन एवं स्कूल विभाग द्वारा पुलिस परेड मैदान में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 5 संभाग से लगभग 1 हजार 60 बच्चे एवं लगभग 100 कोच प्रशिक्षक भाग लेंगे। कबड्डी में 14, 17 वर्ष बालक बालिका, बेसबॉल में 14,17 एवं 19 वर्ष बालक बालिका, कराते में 14,17,19 वर्ष बालक बालिका भाग लेंगे। शुभारंभ समारोह में उप मुख्यमंत्री अरूण साव शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी एवं महापौर श्रीमती पूजा विधानी शामिल होंगे।


