खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईधर्म

उड़िया समाज की परम्पराएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर: गजेन्द्र

महोत्सव में दिखा संस्कृति और एकता का संगम

-उड़िया समाज ने दिया शिक्षा व संस्कृति का संदेश

-प्रदेश समेत जिले के कलाकार पहुंचे थे

भिलाई। अखिल भारतीय उड़िया समाज द्वारा आयोजित नुआखाई महोत्सव 2025 का आयोजन सेक्टर 9 स्थित भिलाई महिला महाविद्यालय के (ऑडियोरियम) में नुआखाई महोत्सव 2025 मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव पहुंचे। दीप प्रज्वलित कर उन्होंने कहा कि नुआखाई अन्न का पर्व नहीं बल्कि मेहनतकश किसानों की परंपराओं का सम्मान है। नई पीढ़ी के लिए संस्कारों से जुड़ने का अवसर है। उड़िया समाज मेहनत और सरलता राज्य की प्रगति का अहम हिस्सा है। शिक्षा और कौशल विकास को सबसे बड़ी ताकत बताया है। उड़िया समाज की परमपराएं हमारी संस्कृति की धरोहर है। जो समाज को एकजुट करते हुए नई पीढ़ी को अपनी जड़ो से जोड़ती है। उन्होंने समाज को शिक्षा व कौशल से जुड़ने का अह्वान किया है। विशिष्ट अतिथि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि उड़िया समाज के लोग कर्मठ और मेहनती होते है। उड़िया समाज सभी समाजों के लिए प्रेरणा स्त्रोंत बने। इसके अलावा समाज सेवी, ट्रांसपोर्टर ईंद्रीत सिंह छोटू ने भी समाज को लेकर कहा कि उड़िया समाज के लोग हमेशा से मेहनतकस रहे है। उन्हें जो काम दिया जाता है। बड़े ही ईमानदारी से उसे पूरा करते है। जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, रोजलीना सिंह भी विशेष रुप से मौजूद थी। महासचिव तरुण निहाल ने बताया कि समाज उत्कृष्ट कार्य करने वालो में बाक्सिंग संध्या महानंद, सुष्मिता नायक, खुशबू तांडी,हंसिका क्षत्रिया, रोहुत सुना, वरुण सिक्का,कराते पूर्णचंद्र बाघ, बॉलीवाल दीप्ती तांडी और शिक्षा में सुनेना दुर्ग को सम्मानित किया गया। नुआखाई महोत्सव में संचालन महासचिव तरुण निहाल ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश तांडी,कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, संरक्षक संजय सोनवानी, कृष्णा सोना, महिला विंग अध्यक्ष जयंती महानंद, शंकर निहाल, टेकचंद सेठिया समेत दायानिधि विभार, खुर्सीपार अध्यक्ष किशोर मोंगराज, दीपक सोना, आशीष नंदा, मनोज दीप, मंत्री मंटू हरपाल, मनोज दुर्गा, उमेश दीप, विधुर तांडी,ललित सिक्का, मरोदा अध्यक्ष दयाराम बाघ, अर्जुन बेहरा, कृष्णा तांडी, देवराज सोना, अनिल बेनिया, कृष्णा तांडी, ठाकुर निहाल, अर्जुन नायक, गीता बाघ, सुमीत समेत अन्य लोग मौजूद थे।

 

दस प्रतिभागियों का हुआ चयन

 

उड़िसा और छत्तीसगढ़ के स्टेट नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक बीएसपी स्कूल सेवानिवृत्त शिक्षिका कृति देशमुख, छालीवुड के डॉयरेक्टर अभिषके सिंह, केके मोदी वि.वि. के प्रोफेसर राजू रजक मौजूद थे। इस दौरान प्रतियोगित में 30 प्रतिभागी पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ समेत उड़िसा से अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे थे। प्रथम और सेकंड राउंड में बेस्ट नृत्य करने वाले 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसमें बेस्ट नृत्य करने वाले रायपुर के जय जगन्नाथ ग्रुप प्रथम, दामिनी गायकवाड कटक द्वितीय और तृतीय तितुरडीह दुर्ग की वंदना तांडी रही। तीनों को 11 हजार, 7 हजार और 5 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सांतवना पुरस्कर जीतने वालों में जे श्रीजा (भिलाई), टंकी मरोदा दामिनी यादव,वैशाली नगर हर्षिता महानंद, खुर्सीपार इशिका दलाई, भिलाई अक्स सोनी, सेक्टर 8 निहारिका डांस क्लासेस,मानती बाघ, अनुषका सोना, खुर्सीपार प्राची बाघ, दुर्ग नम्रता तांडी है। इन सबका चयन उनके वेशभुषा, विषय, प्रस्तुति के आधार पर निर्णायक मंडल ने अंक दिया।

ब्लड बैंक, मेड़िकल चेकअप भी हुआ

समाज के कार्यक्रम के दौरान बालाजी ब्लड सेंटर, आरोग्यम अस्पतला द्वारा कैम्प लगाया गया था। इस दौरान कई लोगों ने ब्लड भी दिया जिन्हे समाज की ओर से हेलमेट प्रदान किया गया। आरोग्यम अस्पताल ने मेड़िकल कैम्प लगाया था। इस दौरान डॉयरेक्टर डॉ नवीन दारोका भी मौजूद थे। समाज के दर्जन भर से अधिक लोगों ने चेकअप भी कराया है। इसके अलावा पश्चिम उड़िसा के लिए वर वधू का स्टाल भी लगाया गया था। जहां कई युवक युवतीओं ने फ्री रजिस्ट्रेशन कराया है।

Related Articles

Back to top button