छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
धारदार चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश। थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
अप.क्र. – 1132/2025, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट
अप.क्र. – 1133/2025, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट
नाम आरोपी:-

  1. चिराग उर्फ देव द्विवेदी पिता अश्वनी कुमार द्विवेदी उम्र 20 वर्ष निवासी एकता कालोनी खमतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  2. सूरज यादव पिता गोरेलाल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास अषोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपु रजनेश सिंह द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 18.08.2025 के रात्रि सूचना मिला कि अशोक नगर चौक बिरकोना रोड में दो व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, मुखबीर के उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा घेराबंदी कर आरोपी चिराग उर्फ देव द्विवेदी एवं सूरज यादव को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया जिनके कब्जे से चाकू बरामद कर विधिवत् जप्त किया जाकर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button