10 अगस्त क्या कहते है आपके सितारे

मेष आज का राशिफल
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम समय पर पूरे होंगे। करियर में सफलता मिलेगी।
- शुभ अंक : 1
- शुभ रंग : ब्लू
- आज का उपाय : तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल और मिश्री डालकर सूर्य को अर्घ्य दें
वृषभ आज का राशिफल
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए दिन शुभ साबित होगा। पारिवारिक समय अच्छा बीतेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
- शुभ अंक : 7
- शुभ रंग : नीला
- आज का उपाय : गाय को गुड़ और गेहूं खिलाएं
मिथुन आज का राशिफल
मिथुन राशि वाले जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। मन थोड़ा अशांत रह सकता है। दोस्तों से मदद मिलेगी। नया काम शुरू करने से पहले सलाह लें। वाद-विवाद से दूर रहें।
- शुभ अंक : 7
- शुभ रंग : हरा
- आज का उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें
कर्क आज का राशिफल
कर्क राशि वाले जातकों के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी या पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा।
- शुभ अंक : 9
- शुभ रंग : गुलाबी
- आज का उपाय : जल में लाल चंदन और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें
सिंह आज का राशिफल
सिंह राशि वाले जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आत्मविश्वास के साथ काम करें, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, संयम रखें।
- शुभ अंक : 2
- शुभ रंग : पीला
- आज का उपाय : सूर्योदय के समय सूर्य मंत्र ‘ॐ सूर्याय नमः’ का 108 बार जाप करें।
कन्या आज का राशिफल
कन्या राशि वाले जातकों के लिए दिन शुभ है। धन लाभ के योग हैं। पुराने कामों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
- शुभ अंक : 9
- शुभ रंग : मैरून
- आज का उपाय : तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्पित करें तुला आज का राशिफल
तुला राशि वाले जातकों को आज नए अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : गायत्री मंत्र का जाप करें
वृश्चिक आज का राशिफल
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए दिन शुभ है।छोटे-छोटे काम पूरे होंगे। यात्रा का योग बन सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : सूर्य मंदिर में दीपक जलाएं
धनु आज का राशिफल
बुद्धिमानी से लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी-बिजनेस में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : ब्लू
आज का उपाय : काले तिल और गुड़ का दान करें
मकर आज का राशिफल
मकर राशि वाले जातों के लिए दिन लकी साबित होगा। समय आपके पक्ष में है। मेहनत रंग लाएगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
आज का उपाय : पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं
कुंभ आज का राशिफल
कुंभ राशि वाले जातकों को आज सावधान रहना चाहिए। पैसों को लेकर सावधानी रखें। नई शुरुआत के लिए दिन ठीक है। मन शांत रखें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : सूर्य मंत्र का जाप करें
मीन आज का राशिफल
आज दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से मिल सकते हैं। खर्चों से बचें। सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से दूर रहें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : सूर्य देव की पूजा करें



