Uncategorized

Today News Live Update 03 May 2025: लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 श्रदालुओं की मौत, भारत पहुंचे अंगोला के राष्ट्रपति, पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, यहां जानें देश की बड़ी ख़बरें

Today News Live Update 03 May 2025/ Image Credit: IBC24 File Photo

नई दिल्ली: Today News Live Update 03 May 2025: गोवा के उत्तर जिले के शिरगांव गांव में शुक्रवार को लैराई देवी मंदिर की वार्षिक जत्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे जो पारंपरिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Today News Live Update 03 May 2025:  2-3 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button