Shahid Afridi youtube channel Banned: लाला जप रहा था आतंकियों की माला.. भारत ने बैन किया पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का YouTube चैनल..

Modi Govt BANS Shahid Afridi youtube channel: नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बला हुआ है। इस घटना के बाद से जहां भारत ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है तो दूसरी ओर सिंधु नदी संधि तोड़ दी गई है। वहीं, पाकिस्तान के नेता लगातार गीदड़ भभकी दे रहे हैं। इस बीच भारत ने पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक किया था।
16 यूट्यूब चैनलों पर डिजिटल स्ट्राइक
गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वही इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के सभी न्यूज, स्पोर्ट्स चैनलों के प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही पाकिस्तान में इन दिनों आयोजित हो रहे पीएसएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी थी।
शाहिद अफरीदी का चैनल भी भारत में बैन
Modi Govt BANS Shahid Afridi youtube channel: वही आज लिए गए एक नए फैसले के मुताबिक़ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का चैनल भी भारत पर बैन कर दिया गया है। बताया गया हैं कि अफरीदी अपने चैनल पर लगातार भारत के सबसे बड़े दुश्मन और दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कंटेंट को प्रमोट कर रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि पहलगाम हमले के बाद से वह लगातार भारत विरोधी वीडियो भी अपने यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट कर खुद को देशप्रेमी के तौर पर पेश कर रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को चिढ़ाते हुए चाय पर आने की पेशकश की थी। हालांकि इस पेशकश का शिखर धवन ने भी करारा जवाब दिया था।
BREAKING NEWS
Modi Govt BANS Shahid Afridi’s youtube channel for promoting Lashkar-e-Taiba’s agenda & defending Pakistan-backed killings in J&K. pic.twitter.com/jdgZ31NWbu
— Megh Updates
(@MeghUpdates) April 30, 2025