Uncategorized

Adani Foundation: अदाणी फाउंडेशन के किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम से अन्नदाता सीख रहे खेती करने की उन्नत तकनीक, सीतापुर कृषि विज्ञान केन्द्र में किसानों ने किया भ्रमण

Adani Foundation

रायगढ़: Adani Foundation जिले के किसानों के लिए कृषि की नई और उन्नत तकनीकों को समझाने और अपनाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत तमनार प्रखण्ड के ढ़ोलनारा, सराईटोला, मुड़ागांव, चितवाही, बजरमुड़ा, पाता, कुंजेमुरा और बांधापाली गांवों के कुल 40 किसानों ने बुधवार को सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का दौरा किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गारे पेलमा III कॉलरीज लिमिटेड एवं गारे पेलमा II कॉलरीज प्राइवेट लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत किया गया।

Read More: Rashifal Thursday 20 March 2025: आज चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, सूर्यदेव की कृपा से हर मनोकामना होगी पूर्ण 

Adani Foundation कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञ संतोष प्रधान ने किसानों को उन्नत फसलों की खेती के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। इसमें करेला, तरबूज, कद्दू, मटर और टमाटर के बीज उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया गया। किसानों को प्रभावी खेती तकनीकों, फसल सुरक्षा के उपायों और कीटनाशकों के उचित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने उन्नत कृषि तकनीकों के प्रति उत्साह व्यक्त किया और दी गई नई जानकारियों को अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया। किसानों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें फसल उत्पादन और गुणवत्ता सुधार में सहायता मिलेगी।

Read More: ED ने नेताओं के खिलाफ 193 मामले दर्ज किए; मात्र 2 मामलों में हुई दोषसिद्धि 

अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास को किसानों ने सराहा और उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे जिले के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों से लाभान्वित होते रहेंगे।

Read More: Father Raped Minor Daughter : फिर शर्मसार हुआ बाप बेटी का रिश्ता, पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से मिटाई हवस और फिर कर दिया ये कांड 

अदाणी समूह की सतत् सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता के तहत अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर प्रखण्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास और आजीविका संवर्धन और ढांचागत विकास जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। जिसमें जिले के आसपास के कुल 35 ग्रामों की 50 हजार से अधिक जनसंख्या को कई कार्यक्रमों का लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button