छत्तीसगढ़

युवक की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर। ग्राम सिलतरा में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रसिक गुप्ता पिता हितकिशोर (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ब्रज रेडीमेड कपड़ा दुकान का संचालक था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब सुबह करीब 6 बजे मृतक की पत्नी झाड़ू लगाने बाहर निकली और घर के पास उसका शव देखा। शव पर चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अर्चना झा और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश और चुनावी विवाद भी शामिल हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button