New Covid-19 Virus: कोरोना की तरह एक और वायरस, जानवर से इंसान में फैलने का खतरा, दुनिया भर में मचा सकता है तबाही

नई दिल्ली। New Covid-19 Virus: चीन में कोरोना की तरह एक और वायरस मिला है। इसके जानवर से इंसान में फैलने का खतरा है। इस वायरस के संक्रमण का तरीका कोविड-19 जैसा ही है। इसलिए लोग डर रहे हैं कि कहीं ये भी दुनिया में नई महामारी की वजह न बन जाए। इसलिए वैज्ञानिक कह रहे हैं कि हमें सतर्क रहना होगा और कोरोना के प्रकोप के लिए तैयार रहना होगा।
कैसा है यह नया वायरस?
New Covid-19 Virus इस वायरस का नाम HKU5-CoV-2 है। यह वायरस उन्हीं प्रोटीन का इस्तेमाल कर कोशिकाओं यानी सेल्स में घुसता है, जो Covid-19 फैलाने वाले SARS-CoV-2 वायरस में थे। इस वायरस को चीन में चमगादड़ों में पाया गया है। भले ही इस वायरस में इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता हो, लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह जीवों से सीधे इंसान में पहुंच सकता है या नहीं। यह वायरस Merbecovirus सब-ग्रुप से आता है, जिसमें MERS वायरस भी शामिल है, जिसने मिडिल ईस्ट में महामारी फैलाई थी।
‘बैटवुमन’ ने की रिसर्च
इस रिसर्च को चीन की शी झेंगली और उनकी टीम ने ग्वांगझो एकेडमी ऑफ साइंसेज, वुहान यूनिवर्सिटी और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के साइंटिस्ट्स के साथ मिलकर किया है। शी झेंगली को ‘बैटवुमन’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने बैट कोरोना वायरस पर सबसे ज्यादा स्टडी की है। वह वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भी काम कर चुकी हैं। यहीं से 2020 में Covid-19 वायरस लीक होने के आरोप लगे थे। हालांकि शी झेंगली ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा था कि Covid-19 वुहान लैब से नहीं फैला। आज तक इस बात पर कोई पक्की सहमति नहीं बनी है कि Covid-19 आखिर आया कहां से था।