एल पद्मजा की 66 हजार 71 वोट से जीत। भाजपा 49, कांग्रेस 18, 3 निर्दलीय पार्षद जीते, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू :बिलासपुर निगम में बन गयी भाजपा सरकार

एल पद्मजा की 66 हजार 71 वोट से जीत। भाजपा 49, कांग्रेस 18, 3 निर्दलीय पार्षद जीते, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू :
बिलासपुर निगम में बन गयी भाजपा सरकार।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर… नगरिय निकाय चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। बिलासपुर नगर निगम में रिकॉर्ड तोड़ मतों से भारतीय जनता प्रत्याशी एल पद्मजा की जीत हुई है। कुल 49 भाजपा पार्षदों ने भी जीत हासिल किया है । 18 कांग्रेस पार्षदों के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी पार्षद पद के लिए चुने गए हैं।
बिलासपुर नगर निगम से मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एल पद्मजा को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत मिली है । एल पद्मजा उर्फ पूजा विधानी ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक को 66 हज़ार 71 मतों से हरा दिया है । पूजा विधानी के रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत मिलने पर केंद्रीय आवासन मंत्री तोखन साहू ने शुभकामनाएं दी है । तोखन साहू ने बताया कि प्रदेश के सभी नगरी निकाय चुनाव में बंपर जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार को है। बिलासपुर में निगम सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनने जा रही है। बिलासपुर नगर विकास के लिए वह सभी काम किए जाएंगे जिसे हमने संकल्प पत्र में शामिल किया है।
तोखन साहू ने कहा कि कांग्रेस के जाती संबंधित आरोपों को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। जनता ने प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों पर मुहर लगाया है।