Rajim Kumbh Kalp 2025 : राज्यपाल रमेन डेका ने किया राजिम कुंभ कल्प मेले का शुभारंभ, देशभर से साधु-संतों का होगा आगमन

राजिम। Rajim Kumbh Kalp 2025 : आज यानी 12 फरवरी से त्रिवेणी संगम राजिम के पावन तट पर नवीन मेला मैदान राजिम-चौबेबांधा में आयोजित राजिम कुंभ कल्प मेले का शुभारंभ हुआ, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे। उन्होंने भगवान राजीव लोचन की दर्शन कर पूजा अर्चना किया, उसके बाद वे गंगा आरती में शामिल हुए, जहां पर साध्वी प्रज्ञा भारती ने उन्हें गंगा आरती संपन्न कराया।
Rajim Kumbh Kalp 2025 : इसके बाद वे मुख्य मंच में सैकड़ों साधु संतों की उपस्थिति में भगवान राजीव लोचन की पूजा अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर राजिम कुंभ कल्प का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण पधारे हुए थे। रात्रि में बॉलीवुड पार्श्व गायिका मैथिली ठाकुर की मुख्य मंच पर प्रस्तुति भी हुई, जिन्होंने श्रोताओं को अपने सुंदर भजनों के माध्यम से उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया।