Uncategorized

CG Congress Manifesto 2025: चुनाव से पहले रायपुर में कांग्रेस ने खोला पिटारा, महापौर प्रत्याशी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, किया जनता से ये वादा

CG Nikay Chunav 2025

रायपुर: CG Congress Manifesto 2025 प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सियासी गलियारों ने खलबली मची हुई है। सभी प्रत्याशी अब अपने अपने क्षेत्रों में धुंआ धार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं अपनी जीत के लिए जनता से लुभावने वादे कर रहे हैं। इसी बीच मतदान से पहले कांग्रेस के घोषणाओं का पिटारा खुल गया है। रायपुर नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने कई घोषणाएं की है।

Read More: Anupama Written Updates 05 February 2025 : शादी का शगुन लेकर कोठारी निवास जाएगी अनुपमा, वसुंधरा और पराग दिखाएंगे तीखे तेवर 

CG Congress Manifesto 2025 जिसमें उन्होंने 10 बिंदुओं पर दृढ़ संकल्प के साथ शहर विकास का वादा किया है। दीप्ति दुबे ने निगम दफ्तर में कॉल सेंटर से 24 घंटे में शिकायत निवारण करने की घोषणा की है। साथ ही हर वार्ड में उत्कृष्ट आंगनबाड़ी और मितानिन केंद्र स्थापना की भी घोषणा की है।

Read More: Congress Neta Video Viral: पंचायत चुनाव में नामांकन के बीच कांग्रेस नेता की दबंगई.. सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से की बदतमीजी, देखें वीडियो 

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने अपने घोषणा पत्र में शहर के खुले नाले, चेंबरों को ढंकने का काम शीघ्र कराने की बात कही है। साथ ही पंजीकृत गणेश पंडालों को हर वर्ष प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने आवारा पशुओं से निजात के लिए गौठान, श्वानगृह बनाने का भी वादा किया है।

Related Articles

Back to top button