Uncategorized

Gariaband Naxal Attack News LIVE: ‘मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़’, 14 नक्सलियों के मारे जाने के बाद सीएम साय ने जवानों की बहादुरी का किया सलाम

Naxal Attack News LIVE

गरियाबंद: Gariaband Naxal Attack News LIVE छत्तीसगढ़ में पिछले चार दशक से माओवाद काबिज है और चार दशक से काबिज माओवाद को खत्म करने के लिए अब बस्तर में बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया जा रहा है। चारो तरफ से घेराबंदी की जा र ही है। बड़े बड़े ऑपरेशन अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में अब केंद्रीय गृह मंत्री का दावा है कि 21 मार्च 2026 तक माओवाद को खत्म कर दिया जाएगा। अब ये वादा साफ तौर पर नजर हा रहा है।

Read More: Rajnandgaon me Nagar Nigam Chunav Kab Hoga?: राजनांदगांव में नगर निगम चुनाव कब होगा? यहां जानें मतदान की तारीख 

Gariaband Naxal Attack News LIVE हालांकि साल 2025 की शुरुआत में जवानों के लिए काफी दुखदायी थी। 6 जनवरी को कुटरू के जंगल में माओवादियों ने एक बड़ा आईईडी ब्लास्ट किया। जिसमें 8 जवान समेत एक ड्राइवर शहीद हो गए और ऐसा लगा था कि माओवादियों को 2024 में जो नुकसान पहुंचा उसकी मजबूती दिखाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद जवानों ने दूसरी बार अपनी नीति के त​हत एक बड़ा पलटवार किया है। जिसमें माओवादियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। जवानों ने गरियाबंद में मुठभेड़ के दौरान 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और सभी का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें कई हार्डकोर नक्सली चलपति शामिल है। इस घटना की पुष्टि गरियाबंद एसपी ने की है।

Read More: Raigarh me Nagar Nigam Chunav Kab Hoga?: रायगढ़ में कब होंगे नगर निगम के चुनाव?.. राज्य के चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा कार्यक्रम, यहां देखें..

जवानों को मिली सफलता के बाद प्रदेश सरकार ने जवानों की बहादुरी को सलाम किया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि ‘गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।’

Read More: New Rule in America: इन लोगों को अब अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री, सीबीपी वन ऐप भी बंद, शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने लिए ये ताबड़तोड़ फैसले 

साल 2025 में अब तक मारे गए 47 नक्सली

तारीखः 2 जनवरी 2025
जगहः बीजापुर
घटनाः 5 नक्सली ढेर
तारीखः 5 जनवरी 2025
जगहः अबूझमाड़, नारायणपुर
घटनाः 5 नक्सली ढेर
तारीखः 3 जनवरी 2025
जगहः कांडेसर, गरियाबंद
घटनाः 3 नक्सली ढेर
तारीखः 16 जनवरी 2025
जगहः बीजापुर-सुकमा बॉर्डर
घटनाः 20 नक्सली ढेर
तारीखः 21 जनवरी 2025
जगहः गरियाबंद
घटनाः 14 नक्सली ढेर

2024 के 2024 के बड़े नक्सल ऑपरेशन

12 दिसंबर 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 7 नक्सली ढेर
22 नवंबर 2024- भेज्जी, कोंटा, 10 नक्सली ढेर
4 अक्टूबर 2024- थुलथुली, दंतेवाड़ा, 38 नक्सली ढेर
3 सितंबर 2024- पुरंगेल, दंतेवाड़ा, 9 नक्सली ढेर
15 जून 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 8 नक्सली ढेर
23-24 मई 2024- अबूझमाड़, 8 नक्सली ढेर
10 मई 2024- पीडिया, बीजापुर, 12 नक्सली ढेर
30 अप्रैल 2024- टेकमेटा, नारायणपुर, 10 नक्सली ढेर
16 अप्रैल 2024- छोटे बेठिया, कांकेर, 29 नक्सली ढेर
2 अप्रैल 2024- नेड्रा, बीजापुर, 13 नक्सली ढेर

Related Articles

Back to top button