रायपुर में बीजेपी आगे, कांग्रेस पीछे

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- रायपुर निगम के अब तक के रुझान
- भाजपा के प्रफुल्ल विश्वकर्मा आगे
- कांग्रेस के एजाज ढेबर आगे
- भाजपा के राजीव अग्रवाल आगे
- भाजपा के संजय श्रीवास्तव 300 वोट से पीछे
- भाजपा की मिनल चौबे आगे
- भाजपा के प्रमोद साहू आगे
- कांग्रेस के अजित कुकरेजा 900 वोट से आगे
- कांग्रेस के ज्ञानेश शर्मा 279 से आगे
- रायपुर के 70 वार्डों में से 32 में भाजपा और 29 में कांग्रेस प्रत्याशी आगे
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए मतगणना सुबह 9 से शुरू हो चुकी है। जारी रुझान में देखा जा सकता है कि निर्दलीय उम्मीदवार भी भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, कुछ निकायों में नतीजे सामने आने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकायों के लिए 23 दिसंबर को वोट डाले गए थे। बैलट पेपर से इस बार चुनाव हुए हैं इस वजह से नतीजे आने में देर हो सकती है। जब-जब नतीजे आएंगे हम आपको अपडेट करते रहेंगे। रायपुर नगर निगम में 200 सीट हैं और राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के अलावा भी निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी फोकस है।
रायपुर निगम के शुरुआती रूझान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे भी पीछे चल रहे हैं। रायपुर नगर निगम में महापौर के कई दावेदार पीछे चल रहे हैं। महापौर पद के दावेदार राजीव अग्रवाल, सूर्यकांत राठौर, मृत्युंजय दुबे, संजय श्रीवास्तव, सुभाष पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के ज्ञानेश शर्मा और जग्गू ठाकुर पीछे चल रहे हैं, हालांकि मौलाना रउफ वार्ड से एजाज ढेबर, सतनाम पनाग आगे चल रहे हैं, वहीं बीजेपी की तरफ से प्रफुल्ल विश्वकर्मा की भी बढ़त बनी हुई है। रायपुर के वार्ड नंबर 11 से अमितेश भारद्वाज ने संजय श्रीवास्तव पर लगातार बढ़त बनाये रखा है।
प्रदेश में अधिकतर जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। रायपुर में 38 वार्डों में कांग्रेस आगे, 23 में भाजपा और 7 में निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं। यहां डाकमत पत्रों की गिनती पूरी हो गई है।
प्रदेश में 2840 वार्डों के लिए 21 दिसंबर को मतदान हुआ था। इसमें 10162 पार्षद पद के उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार प्रदेश में 16 साल बाद बैलेट पेपर से चुनाव हुए। राजधानी रायपुर के सभी 70 वार्डों के लिए होने वाली मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में मतगणना स्थल बनाया गया है। हर वार्ड के 2-2 टेबल बनाए गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेशभऱ से 10 हजार 161 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117