पत्रकार की निर्मम हत्या का आरोपी भी कांग्रेस नेता…केवल एक साल में कांग्रेस नेताओं की करतूते…हर तरफ कर रहे केवल हिंसा…आगजनी और हिंसा के लिए भड़काना
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250104-WA0021-768x470.jpg)
पत्रकार की निर्मम हत्या का आरोपी भी कांग्रेस नेता…केवल एक साल में कांग्रेस नेताओं की करतूते…हर तरफ कर रहे केवल हिंसा…आगजनी और हिंसा के लिए भड़काना…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट।
*कांग्रेस केवल अपराध करवा रही है*
*1. बलौदाबाजार घटना(एसपी और कलेक्ट्रेट में आगजनी )के मामले में कांग्रेस के एक विधायक अभी भी जेल में हैं और अपनी जमानत के लिए एड़ियाँ घिस रहे हैं।*
*खुलेआम आम सार्वजनिक रूप से हिंसा करने का निर्देश देना*
*2. कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाया गया है। उत्तरी जांगड़े ने बाकायदा बलौदाबाजार में लगभग 6 माह पहले हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा का हवाला देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उसी घटना की पुनरावृत्ति करने कहा है।*
*संतो महात्माओं पर हमले*
*3. दामाखेड़ा के कबीरपंथ के आश्रम से जुड़े विवाद से जुड़े आरोपी सरपंच प्रतिनिधि पूरन देवांगन की फोटो कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ सामने आने की बात करें, चाहे बलौदाबाजार की हिंसा और आगजनी की बात करें, हर जगह कहीं-न-कहीं कांग्रेस के पदाधिकारी उसमें संलिप्त पाए जा रहे हैं।*
*पुलिस परिवार की हत्या*
*4. सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी की संलिप्तता सामने आई थी।*
*6 वर्षों तक दुष्कर्म*
*5. इसी प्रकार अंतागढ़ विधानसभा में छत्तीसगढ़ के पूर्व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मल्लिक उर्फ मिठू को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया है। सुप्रकाश मल्लिक पिछले छह वर्षों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर बांदे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।*
*गौ माता पर एयरगन से फायरिंग*
*6. बलरामपुर में कांग्रेस नेता व नगर पालिका अध्यक्ष सुन्दरमणि के पति परम मिंज ने अपने खेत में गायों पर एयरगन से फॉयर कर दिया था। इसमें कई गायें घायल हो गई थीं। नगर पालिका अध्यक्ष पति परम मिंज पर पूर्व में गौ मांस खाने सहित कई आपराधिक मामले संबंधित थानों में दर्ज हैं।*
*जमीनों में फर्जीवाड़ा*
*7. मैनपाट में सरकारी जमीन में फर्जीवाड़ा कर भू-स्वामी बनने का खेल चला था। इसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा कमलेश्वरपुर से तीन करोड़ 56 लाख रुपये का ऋण ले लिया। इस फर्जीवाड़ा का मुख्य किरदार राज्य गौ सेवा आयोग का पूर्व सदस्य और कांग्रेस नेता अटल बिहारी यादव था। उसके समेत उसके 13 सहयोगी लोगों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।*
*कांग्रेस नेताओं से तंग आकर लोग कर रहे आत्महत्या*
*8. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ बालोद के डोंडी थाने में 9 सितंबर को हेड मास्टर सुसाइड केस में एफआईआर दर्ज की गई है।*
*जेल परिसर सहित फायरिंग के मामले*
*9. राजधानी में हाल ही हुई हवाई फायरिंग का आरोपी नवाज खान रायपुर उत्तर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष है, जिसके खिलाफ एक व्यक्ति की जमीन हड़पने के लिए बल प्रयोग करने का जुर्म दर्ज हुआ है। अभी कुछ महीने पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक पूजा, ठेका में ठगी के आरोपित भगोड़ा घोषित किए गए हैं।*
*10. रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के आरोपियों शेख शहनवाज उर्फ शानू महाराज, शाहरुख और हीरा छुरा में से फरार आरोपी हीरा के महापौर के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं।*
*बलात्कार*
*11. अंबिकापुर में एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष बलात्कार के मामले में गिरफ्तार*
*12. छत्तीसगढ़ NSUI के संयुक्त महासचिव निखिल बघेल के खिलाफ 20 वर्षीय छात्रा ने रायपुर में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है*
*13. कांकेर NSUI नेता ने कार में छात्रा से किया रेप:लड़की को पढ़ाई की बातें करने मिलने बुलाया, फिर जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म*
*और अब पत्रकार की हत्या*
*14.बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर,जिसके सेफ्टिक टैंक से लाश बरामद हुई है।*
*कांग्रेस केवल अपराध करवा रही है*