Fadnavis Cabinet Meeting: फडणवीस कैबिनेट की पहली बैठक आज, मंत्रियों को दिया जाएगा टारगेट, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2025/01/Fadnavis-Cabinet-JoIINB-780x470.jpeg)
Fadnavis Cabinet Meeting: मुंबई, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नए साल पर आज यानि 2 जनवरी 2025 को कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्रियों को अगले 100 दिनों का टारगेट दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, बेमौसम बारिश,आरक्षण विवाद और आगामी नगरपालिका चुनावों पर चर्चा होगी। साथ ही मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ कामकाज पर सख्त निर्णयभी लिए जाएंगे।
बता दें कि, 21 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का आवंटन किया था, लेकिन सबसे अहम गृह विभाग को अपने पास ही रखा था। फडणवीस ऊर्जा, कानून एवं न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन विभाग और सूचना एवं प्रचार विभाग भी संभाल रहे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उद्यम) आवंटित किया गया है। इसके साथ ही अजित पवार को वित्त एवं योजना और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग मिला है। राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह लंबा शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद विभागों का आवंटन किया गया।
FAQ About Fadnavis Cabinet Meeting
कैबिनेट बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी?
इस बैठक में बेमौसम बारिश, आरक्षण विवाद, बीड सरपंच हत्या, और आगामी नगरपालिका चुनावों के साथ मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा पर चर्चा होगी।
मंत्रियों को दिए जाने वाले 100 दिनों के टारगेट का उद्देश्य क्या है?
100 दिनों का टारगेट मंत्रियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और राज्य के विकास के लिए प्राथमिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से दिया जाएगा।
क्या कैबिनेट बैठक में आरक्षण विवाद का समाधान होगा?
आरक्षण विवाद पर चर्चा होगी, लेकिन इसका समाधान संबंधित पक्षों और कानूनी प्रक्रियाओं पर निर्भर करेगा।
बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?
सरकार बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए योजनाएं बना सकती है, जिनकी घोषणा बैठक के बाद संभव है।
क्या मंत्रियों के कामकाज पर सख्त कार्रवाई संभव है?
हां, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कामकाज की समीक्षा के आधार पर सख्त निर्णय लेने के संकेत दिए हैं। इससे मंत्रियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।