छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 08 जनवरी तक…

आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 08 जनवरी तक…

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर 24 दिसम्बर 2024/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त एक पद पर भर्ती की जा रही है। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा के ग्राम मंझगांव में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन की तिथि 24 दिसम्बर से 08 जनवरी 2025 तक है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोटा में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। सहायिका पद के लिए केवल महिलाओं को ही पात्रता होगी। आवेदिका द्वारा प्रस्तुत समस्त अभिलेख एवं दस्तावेज स्व प्रमाणित होना चाहिए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button