Somwar Ke Upay: देवो के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

Somwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर एक दिन अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित है। इसी तरह सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन व्रत कर भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करते हैं उन पर भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन कुछ उपाए करें। तो चलिए जानते हैं इन टोटके के बारे में।
Read More: Monalisa Hot Pic: फ्लोरल साड़ी में एक्ट्रेस ने गिराई बिजली, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
1. नौकरी-कारोबार में बढ़ोतरी के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद तांबे के बर्तन में शिवलिंग पर चढ़े थोड़े से दूध को लेकर, उस दूध को कार्यक्षेत्र में छिड़के।
2.सोमवार के दिन शिव जी के मंदिर में जाकर सेवा करें और शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। साथ ही रुद्राक्ष की माला से शिव जी के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और धन का आगमन बढ़ने लगता है।
3.सोमवार के दिन भगवान शिव पर जल चढ़ाने के बाद दो लौंग, पांच सुपारी और इलायची का पत्ता लें। अपनी मनोकामना को मन में दोहराते हुए इन पत्तों को श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती है और शुभता का मार्ग खुलता है।
4.अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इस समय भगवान शिव को सफेद चंदन, बेलपत्र, काले तिल, भांग, धतूरा जरूर अर्पित करें। इन चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
5.धन संबंधी परेशानी से निजात पाने के लिए सोमवार के दिन गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।