Uncategorized

Rape with Girl in Ambulance : चलती एम्बुलेंस में नाबालिग लड़की बनाया हवस का शिकार.. बहन और बहनोई ने दिया पूरा साथ, खुलासा होते ही परिजनों के उड़े होश

Rape with Girl in Ambulance

मऊगंज। Rape with Girl in Ambulance : मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में चलती एम्बुलेंस में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ‘108’ आपातकालीन सेवा के तहत संचालित की जा रही एम्बुलेंस में चौंकाने वाली घटना 22 नवंबर को हुई थी। इस घटना के सिलसिले में चार आरोपियों में से चालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read more : Vastu Tips For Money : घर की तिजोरी में इन चीजों को रखने से हो सकते हैं मालामाल, दूर हो जाएगी कंगाली, होगी पैसों की बरसात 

Rape with Girl in Ambulance : उप महानिरीक्षक (रीवा रेंज) साकेत पांडे ने बताया कि लड़की अपनी बहन और बहनोई के साथ एम्बुलेंस में यात्रा कर रही थी (उनमें से कोई भी मरीज नहीं था)। उन्होंने बताया कि इन तीनों के अलावा, दो अन्य व्यक्ति, चालक और उसका सहयोगी, एम्बुलेंस में मौजूद थे।

 

उप महानिरीक्षक पांडे ने  बताया कि नाबालिग अपनी बहन और बहनोई के साथ एम्बुलेंस में अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। नाबालिग की बहन और बहनोई के खिलाफ अपराध में सहायता करने का आरोप लगाया गया है। सभी आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button