Uncategorized
ISIS के आतंकवादियों ने यहां किया बड़ा हमला, एक साथ 13 लोगों को उतारा मौत के घाट, कई घरों में की आगजनी

किंशासा (कांगो): इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से जुड़े चरमपंथी विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में कम से कम 13 लोगों की हत्या कर दी और कुछ अन्य को अगवा कर लिया। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आईएस से संबंध रखने वाले एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज के विद्रोहियों ने उत्तर किवु प्रांत के माबिसियो गांव में नागरिकों की हत्या की। क्षेत्र के प्रशासक कर्नल एलेन किवेवा ने सरकारी टेलीविजन पर यह जानकारी दी।
Read More : Aaj ka Rashifal: इन राशिवालों के लिए शानदार रहेगा आज का दिन, बिजनेस में होगा लाभ, हर काम में मिलेगी सफलता
उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम हुए हमले में मरने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। हमलों के दौरान घरों को जला दिया गया तथा लूटपाट की गई।