दुर्ग भिलाई

शासकीय कन्या महाविद्यालय की चार वालीबॉल खिलाड़ी लेगे ईस्ट ज़ोन में हिस्सा

दुर्ग। शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की चार खिलाडिय़ो का चयन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की तरफ से हुआ है। ये खिलाड़ी अन्तर विश्वविद्यालय ईस्ट जोन वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

यह प्रतियोगिता कलिंगा विश्विद्यालय भुवनेश्वर में 06 से 10 नवम्बर तक आयोजित है। डॉ. ऋतु दुबे, क्रीडा अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय की प्रिया सिखा दीप्ति राठौर, राखी सिंह, अनुष्का (लिफ़्टर) सम्मिलित है। प्रिया सिखा खेलों इंडिया में भी भाग ले चुकी है वही बाक़ी खिलाड़ी स्कूल नेशनल, ओपन नेशनल में हिस्सा ले चुके है।

महाविद्यालय लगातार 08 वर्षों से इंटर कॉलेज वालीबॉल प्रतियोगिता जीतते आ रहा है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.सी. अग्रवाल, क्रीड़ा समिति के संयोजिका डॉ. सुषमा यादव, डॉ. लता मेश्राम ने महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर खिलाडिय़ों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button