Uncategorized

PM के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष रहे दिग्गज अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का निधन, मोदी ने जताया दुख

economist Bibek Debroy passed away

नई दिल्ली। economist Bibek Debroy passed away प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बिबेक देबरॉय पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के कुलपति भी रह चुके हैं। दिल्ली एम्स ने कहा कि आंतों में दिक्कत की वजह से बिबेक देबरॉय का निधन हुआ है।

भारत सरकार दिग्गज अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय को पद्म श्री से सम्मानित भी कर चुकी है। उन्हें प्राचीन ग्रंथों पर काम करना बेहद पसंद था। प्राचीन भारतीय ग्रंथों का अंग्रेजी में अनुवाद करके युवाओं तक पहुंचाने का श्रेय भी बिबेक देबरॉय को जाता है। वे पांच जून 2019 तक नीति आयोग के सदस्य भी थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. बिबेक देबरॉय एक प्रखर विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में पारंगत थे। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। सार्वजनिक नीति में अपने योगदान के अलावा उन्हें हमारे प्राचीन ग्रंथों पर काम करना और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाना अच्छा लगता था।

read more:  Chhattisgarh Mahtari Mandir: यहां स्थित है प्रदेश का पहला छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर, स्थापना दिवस पर दर्शन करने पहुंच रहे लोग 

read more: Chhath Puja Holiday: छठ पूजा को लेकर LG ने उठाया ये कदम, सीएम आतिशी को पत्र लिखकर कही ये बात

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button