सोशल मीडिया भाजपा के कार्यकर्ता एवं इनफ्लुएंसर भाजपा की जीत की प्रमुख कड़ी है- विजय बघेल
सोशल मीडिया भाजपा के कार्यकर्ता एवं इनफ्लुएंसर भाजपा की जीत की प्रमुख कड़ी है- विजय बघेल

भिलाई। भाजपा की दुर्ग लोकसभा स्तरीय सोशल मीडिया आईटी इनफ्लुएंसर मीट दुर्ग बायपास रोड में स्थित होटल चौहान इंपीरियल में लोकसभा सांसद विजय बघेल की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र से सोशल मीडिया, आईटी के भाजपा कार्यकर्ता एवं सोशल विभिन्न प्लेटफार्म पर भारतीय जनता पार्टी एवं अपने सोशल अकाउंट पर विभिन्न माध्यम से आम जनमानस के बीच में अपना संदेश प्रेषित करते हैं उनका सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है करोड़ों कार्यकर्ता है उसके बावजूद सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना व्यक्तिगत मत रखते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब 2014 के चुनाव में आए तो सोशल मीडिया एक लिमिट प्लेटफार्म था पर मोदी ने आज चुनाव को लेकर सबसे बड़ा हथियार के रूप में विकसित कर दिया है हमें गर्व होता है कि हम उसे पार्टी के हिस्सा हैं जो विश्व के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए रात दिन एक कर रहे हैं। एक समय था अपनी सुरक्षा की दृष्टिकोण से दूसरे देशों का मुंह ताकना पड़ता था पर आज स्वयं हम दूसरे देशों को भी हथियार बेच रहे हैं आर्थिक स्तर पर भारत काफी तेजी से मजबूत बन रहा है शिक्षा का स्तर स्वास्थ्य का स्तर बड़ी तेजी से बदलाव आया है और इन सभी बदलाव को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हमारे सोशल मीडिया के इनफ्लुएंसर आम जनमानस के मानस पटल पर रेखांकित कर रहे हैं मैं योद्धाओं को नमन करता हूं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का विभिन्न प्लेटफार्म में उपस्थित आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में महारत हासिल प्राप्त किए हुए आप सभी किसी न किसी रूप से पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करते हैं। आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने इस अवसर पर कहा कि आईटी सेल और सोशल मीडिया किसी समय में पार्टी के एक ही अंग थे जैसे-जैसे कार्य बढ़ता गया इसे अलग किया गया लेकिन हम सभी एक ही संगठन के कार्य करता है और दोनों कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे पार्टी के विभिन्न स्वरूप में जो आईटी के सेक्टर एवं सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में चेंज आते हैं समय-समय पर उसकी समीक्षा करना और कार्यकर्ताओं के बीच में रखना और उन्हें प्रशिक्षित करना हम सबका दायित्व है सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को मैं नमन करता हूं जो पार्टी के पक्ष में हमेशा लिखते हैं और विपक्षियों के हमलो का जवाब भी देते हैं। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भिलाई महेश वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा ने किया और आभार सोशल मीडिया लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह ने किया। आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, प्रदेश मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी अवधेश चंदेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सोमेश चंद्र पांडेय, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, लोकसभा शह प्रभारी प्रितपाल बेलचंदन, विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, लोक सभा संयोजक आई टी सेल सोशल मीडिया प्रमोद सिंह, लोक सभा सहसंयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी राकेश साहू, महामंत्री प्रेम साहू, बिजेंद्र सिंह, दुर्ग लोकसभा सोशल मीडिया सोशल मीडिया संभाग प्रभारी अभिषेक कश्यप, ,राजा महोबिया, जिला संयोजक आई टी सेल जितेंद्र सिंह राजपूत, भारत भम्भाणी, जिला संयोजक सोशल मीडिया रवि कश्यप, रजनीश श्रीवास्तव, आयुषी पांडेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक उपस्थित थे।
आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण,अहिवारा, पाटन, वैशाली नगर, भिलाई नगर, बेमेतरा, नवागढ़ ,साजा, विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के कार्यकर्ता एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर उपस्थित रहे। जय प्रकाश यादव के तत्त्वावधान में भिलाई भाजपा प्रवेश 101 क़द्दावर जनप्रतिनिधि ने भाजपा प्रवेश किया भिलाई भारतीय जनता पार्टी के सिपाही माने जाने वाले जय प्रकाश यादव ने भाजपा के लिए अत्यंत समर्पित सैनिक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जि़ला अध्यक्ष महेश वर्मा जी को
दिए गए एक पत्र में उन्होंने बताया कि जेपी द्वारा अपने क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों, और राजनैतिक मंचों से जुड़े क़द्दावर जनप्रतिनिधियों को 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 101 की संख्या में राजेंद्र सिंह चौहान जिला सचिव कांग्रेस सहित अन्य ने भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल करने में योगदान दिया है। बताते चलें कि इन 101 लोगों ने अपने अपने दलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और जेपी के तत्त्वाधन में अब वे भारतीय जनता पार्टी के मूल्यों, विचारधारा, और सिद्धांतों को पूरी तरह से आत्मसात करने प्रतिबद्ध हैं। जय प्रकाश यादव ने कहा कि संगठन को विस्तार और सशक्तिकरण के माध्यम से आगे बढऩे में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा के राष्ट्रीय समर में उनके संगठन में सक्रिय योगदान के लिए प्रशंसा व्यक्त की। दुर्ग सांसद विजय बघेल जी ,भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जी के मार्गदर्शन में जेपी यादव के नेतृत्व में शामिल हो रहे 101 जनप्रतिनिधियों ने चर्चा के दौरान बताया कि वह पिछले लंबे समय से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा से जुड़े हुए हैं और भाजपा के रीति-नीति पर चलते हुए काम करते आ रहे हैं। हम सभी पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। भाजपा प्रवेश में जय प्रकाश यादव ,जिला सचिव कांग्रेस राजेंद्र सिंह चौहान ,ठाकुर सुरेश ,राजेश वर्मा ,रेखराम वर्मा,दिनेश यादव ,अंकित बोरकर,ईश्वर देशमुख ,कल्लू साहू ,नारायण पढ़ीं,मनहरन साहू,अरविंद मोर्या,गौतम जाँघेल ,रामकुमार चंदेल ,सुनील बारीक ,कुलदीप सूद,कमलजीत सिंह ,विकास मिश्रा,शशिकांत ठाकुर ,टिकेश्वर,अशोक साहू,राजेश ठाकुर,संतोषी ठाकुर,बिंदु सांव,फैज़ अली ,वसीम अली ,वैभव जैन ,राजेश कुमार,आसिफ़ अली सहित अन्य अलग अलग समाजों के प्रमुख लोग शामिल शामिल थे।