भाईदूज पर नमोथुणम का किये जाप

दुर्ग। भाई दूज के पावन प्रसंग पर आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग के आनंद पुष्कर दरबार में जैन स्तंभ की आकृति में बैठकर श्रमण संघ के सभी सदस्यों ने नमोथुणम का जाप किया एवं नंदी वर्धन एवं भगवान महावीर के दृष्टांत का साध्वी रत्न ज्योति श्री ने सारगर्भित जानकारी दी। साध्वी डॉक्टर विचक्षण श्री ने नमोथुणम के जाप अनुष्ठान को पूर्ण कराया। बड़ी संख्या में जैन समाज के धर्म निष्ठ श्रावक श्राविका ने इस अनुष्ठान में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया जैन साध्वी श्री ने भाई दूज का महत्व बताते हुए कई रोचक जानकारी धर्म सभा में प्रदान की। जाप अनुष्ठान कार्यक्रम में श्रम संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना, सतीश सुराणा, टीकम छाजेड,़ प्रेमचंद चौरडिया, विनय देशलहरा, नितिन संचेती, सरिता, श्री श्रीमान सपना संचेती सहित श्रमण संघ के पदाधिकारी एवं श्रमण संघ महिला मंडल की सदस्य विशेष रुप से उपस्थित रहे।