छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रथम आगमन पर ग्राम कुसुमघटा में हुआ आत्मीय स्वागत

कवर्धा, 18 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुसुमघटा पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय का यह पहला कबीरधाम आगमन है। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम, श्री केदार कश्यप, श्री पवन साय भी साथ में पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। ग्राम कुसुमघटा में निर्मित हेलीपैड पर सांसद श्री संतोष पांडेय, पूर्व संसदीय सचिव श्री मोतिराम चंद्रवंशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल सिंह ठाकुर, श्री सीताराम साहू, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री अजीत चंद्रवंशी, सीएफ श्री दिलराज प्रभाकर, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी श्री चुनामाणि सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button