छत्तीसगढ़

स्टॉफ नर्सों की मानसिक स्वास्थ्य और बीमारियों के विषय पर कार्यशाला आयोजित 

नारायणपुर, 06 अक्टूबर 2023 – स्वर्गीय बद्रीनाथ बघेल जिला में चिकित्सालय में यूनिसेफ जिला सलाहकार सोनल सरीन के द्वारा नर्सिंग स्टाफ को मानसिक स्वास्थ्य और बीमारियों के बारे में अवगत करवाया गया। यह प्रशिक्षण सिविल सर्जन डॉ विनोद भोयर के द्वारा संभव हुआ। जहां पर नर्सेज स्टाफ और नर्सिंग स्टूडैंट को मानसिक बीमारियों के लक्षण और उसके संभव इलाज के बारे में अवगत करवाया गया। यह 2 भागो में हुआ और सभी स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण में भाग लेने का मौका मिला। जिला सलाहकार ने रोगों के बारे में बताया साथ ही आने वाले विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भरपूर ध्यान देने की भी सलाह दी और कुछ गतिविधि भी बताई जिनके द्वारा वह मन को स्वास्थ्य रख सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button