छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को बड़ी जिम्मेदारी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र में अरुण साव करेंगे प्रचार। 25 व 26 को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कर्नाटक दौरा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को बड़ी जिम्मेदारी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र में अरुण साव करेंगे प्रचार। 25 व 26 को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कर्नाटक दौरा।

 

 

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री जी.वी. बसवराजू के निर्वाचन क्षेत्र हासन जिले के अरसीकेरे विधानसभा क्षेत्र में जिम्मेदारी संभालेंगे । श्री साव कर्नाटक राज्य के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे।

कर्नाटक प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए केंद्रीय नेता तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय हैं। इस संबंध में श्री साव 25 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रचार करेंगे। 25 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस, रोड शो तथा आम सभा का आयोजन किया गया है। 26 अप्रैल को भी रोड शो तथा आम सभा का आयोजन होगा। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव शामिल होंगे। श्री साव दो विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।

श्री अरुण साव आज रात बैंगलोर पहुचेंगे उन्होंने कहा केंद्र के निर्देश के अनुसार वह दिए गए कार्य को निष्पादित करेंगे।
कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने जा रही है कई बड़े नेता चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे है भाजपा का सभी को जनसमर्थन हासिल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button