छत्तीसगढ़

गांधी जयंती पर बड़ेबेन्दरी के विद्यार्थियों ने प्रतीक चिन्ह बनाकर चलाया जागरूकता अभियान

कोण्डागॉव । जिला मुख्यालय से 15 किलो मीटर दूर शा.उ.मा.वि. बड़ेबेन्दरी में गॉधी जयन्ती अवसर पर संरक्षक ‘‘ड्रीम टीम‘‘ प्राचार्य शिवकुमार तिवारी एवं सदस्य उत्तरा साहू, अंकित गुप्ता, सरिता मांझी, डॉ सी.के. हिरवानी, अली बख्श शेख एवं शाला के अन्य शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों के द्वारा सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग ना करने हेतु “नो प्लास्टिक” का प्रतीकात्मक चिन्ह बना कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर संस्था के प्राचार्य शिवकुमार तिवारी ने बताया कि बच्चों ने ड्रीम टीम की शिक्षकों के प्रेरणा से यह नया प्रयोग किया है। इस मोनो बनाने की उद्धेष्य आस-पास के क्षेत्रों में तथा छात्र/छात्राओं में प्लास्टिक का उपयोग ना करने हेतु जागरूकता लाना है, जिससे कि हमारा देश प्लास्टिक मुक्त ओर स्वच्छ हो सके।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button