छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मुख्यमंत्री निवास से निकली किसान सम्मान यात्रा,किसानों की सुन रहे हैं समस्याएं

 

भिलाई। छत्तीसगढ प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश किसान सम्मान यात्रा का आयोजन आगामी गत दिवस शुरू हुआ जो आगामी 30 नवंबर तक चलेगा।  उक्त जानकारी हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए छग प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महामंत्री संगठन हरिओम सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को प्रात: 8 बजे मुख्यमंत्री निवास से किसान सम्मान रथ का शुभारंभ हुआ जो कल 3600 किलोमीटर तक रथ जायेगी एवं 36 गढ में 36 मुख्य सभायें होगी।

 

यह यात्रा अब तक किसान सम्मान रथ यात्रा दंतेवाड़ा गीदम ,जावंगा, बस्तानार, जगदलपुर, जगदलपुर बस्तर, भानपुरी, कोंडागांव,  कोंडागांव, फरसगांव, तंजोड़ा, केशकाल, कांकेर, कांकेर, माकड़ी, कोरर, भनुप्रतापपुर,डौंडी, पुरूरू, धमतरी तक पहुंच चुकी है और यहां के किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई और सभा का आयोजन कर इन जगहों के किसानों का सम्मान भी किया गया। अब यह यात्रा 13 नवंबर को धमतरी, कुरूद, अभनपुर,  नयापारा राजिम, 14 नवंबर को राजिम, फिंगेश्वर, महासमुंद, 15 नवंबर को महासमुंद, आरंग, खरोरा, संडी, सुहेला, भाटापारा, 16 नवंबर को भाटापारा, बलोदाबाजार, कसडोल,  गिरौदपुरी,17 नवंबर को गिरौदपुरी, शिवरीनारायण, बलाईगढ, सारंगढ, चंद्रपुर, जैजेपुर, जांजगीर, 18 नवंबर को जांजगीर, रायगढ, 19 नवंबर को रायगढ,समनार, घरपोड़ा, लैंलूंगा, पत्थलगांव,कुनकुरी,  सीतापुर, बंडोला, बगीचा, 20 नवंबर को  कुनकुरी, जशपुर, बगोली, 21 नवंबर को जशपुर, बलरामपुर,22 नवंबर को  सूरजपूर,  बैंकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ, 24 नवंबर को मनेंन्द्रगढ, मरवाही,  गौरेला, पेण्ड्रा, 25 नवंबर को पेण्ड्रा, रतनपुर, कोटा, 26 नवंबर को कोटा, मुंगेली, तखतपुर, पंडरिया, कवर्धा, 27 नवंबर को कवर्धा, बेमेतरा, साजा, खैरागढ, 28 नवंबर को खैरागढ़, डोंगरगढ, राजनांदगांव, बालोद, अंडा, 29 नवंबर को अंडा, दुर्ग, अहिवारा, भिलाई, पाटन, एवं 30 नवंबर को यह सम्मान किसान रथ पाटन रायपुर पहुंचेगी और अंत में यहां भी महासभा होगा।

श्री सोनी ने आगे बताया कि छग प्रदेश किसान कांग्रेस के  राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, प्रभारी महासचिव पी एल पुनिया, मुख्मंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू के अनुशंसा पर गुंजन बघेल को प्रदेश महासचिव छग प्रेदश किसान कांग्रेस,  किरण डहरिय को प्रदेश महासचिव, लोकनाथ ढीमर को प्रदेश महामंत्री, जय डहरिया को प्रदेश महामंत्री, बुधराम ढीमर को अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण किसान कांग्रेस,  कमला पटेल को सिरसाखुर्द अयक्ष ग्राम किसान कांग्रेस जिला दुर्ग, जितेन्द्र कन्नौजे को महामंत्री, कविता देशमुख को गाम अध्यक्ष समोरा, प्रीति साहू को अध्यक्ष ग्राम जेवरा, देवदत्त् साहू को अध्यक्ष ग्राम कचांदूर, अश्वनी निषाद को अध्यक्ष ग्राम खपरी, सतीश कुम्भकार को सिरसाखुर्द एवं द्वारिका प्रसाद निषाद को ग्रामसमोदा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button