फुलझर राज के एक छोटे से भू भाग गढ़ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया ईसर गौरा महोत्सव*
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221111-WA0022.jpg)
*फुलझर राज के एक छोटे से भू भाग गढ़ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया ईसर गौरा महोत्सव*
पिछले दिनों गढ़फूलझर के गढ़ मैदान में ईसर- गौरा महोत्सव का आयोजन हुआ |
जिसमें छतीसगढ़ के विभिन्न अंचलों से गोंड़ आदिवासी सगा बंधुओं का आगमन हुआ जिसमें मादर की थाप पर थिरकते कर्मा नाच पार्टियों की विशेष झाॕकी दर्शकों के मन को भावविभोर कर दिया |
कलश यात्रा गढ़फूलझर के बाजार पड़ाव से श्री बुढा़देव मंदिर तक लाया गया |
जहाँ पर ईशर देव का विवाह गौरी रानी के साथ बाजे गाजे एवं नाच गान के साथ किया गया |
बारातियों को मीठे भोजन परोसा गया | टिकावन की रस्म पूरी हुई |
इस पावन बेला में गोंडी धर्म एवं संस्कृति के प्रचारक आदरणीय श्री मंगतुराम जगत गुरुदेव पूजा में अपनी सहभागिता प्रदान किये
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बरतराम नागेश जी द्वारा किया गया |
इस अवसर पर साधव सिदार गुरूजी ,परमानंद नागेश,फगुलाल नागेश ,जोगीसिह ,राजेन्द सिंह सिदार,शिव अत्री, पांडव नाग, उदल सिंह पोर्ते ,गणेश सिदार,टाकेन्द्र राय ,बाबूलाल दीवान ,प्रितम सिंह सिदार जनपद सदस्य आदि उपस्थित रहे |
खल्लारी राज से तिरू. सनकादिक मरकाम अध्यक्ष बकमा परिक्षेत्र ,तिरु. तोरण मरई जिला सदस्य, तिरू. भूखन छेदईहा , तिरु.रूपलाल पोडेटी उपाध्यक्ष, तिरु. तुकाराम ध्रुव सचिव एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य बकमा परिक्षेत्र जिला महासमुंद के उपस्थित रहे |
इस पावन पुनीत अवसर पर सम्माननीय राजा देवेन्द्र बहादूर सिंह विधायक बसना वन मंडल निगम अध्यक्ष छतीसगढ़ शासन , विधायक प्रतिनिधि श्री मंजीत सिंह सलूजा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष- श्री विजय साहू ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष – श्री तौकिर दानी , नरेंद्र साहू स्काउट एवं गाईड अध्यक्ष बसना , पूर्व सरपंच – श्री नवीन साहू ,ब्लॉक उपाध्यक्ष- इश्तियाक खैरानी , भोलसिंह सिदार, यज्ञराम सिदार ,टिकेश्वर पटेल ,गढ़फूलझर के वर्तमान सरपंच आदरणीया श्रीमती- सुशीला मलिक की गरिमामई उपस्थिति पर यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन सम्मानीय रोहित शेष ,भेषकुमार पुहूप ,ब्रृजलाल जगत , और शंकर सिंह सिदार गुरूजी के संयुक्त संचालन से संपन्न हुआ |